हमारे बारे में
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के
लिए समग्र क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी), दावणगेरे की शुरुआत की गई है। फरवरी, 2017 से सीआरसी कर्नाटक में
दिव्यांगजनों के लिए सेवाओं के विकास के लिए आवश्यक संसाधन और बुनियादी ढाँचा बनाने के उद्देश्य से कार्य कर
रहा है। सीआरसी नैदानिक, विशेष शिक्षा सेवाएँ प्रदान करने के साथ-साथ मानव संसाधन विकास और अनुसंधान
गतिविधियाँ करके दिव्यांगजनों के पुनर्वास और विशेष शिक्षा के लिए एक संसाधन केंद्र के रूप में कार्य करता है।